गुरुवार, 15 जुलाई 2021

use of Could/May/Might have been

 

Could/May/Might have been

 

1) हो सकता था– Possibility

 

वह आज मेरा एक अच्छा दोस्त हो सकता था लेकिन उसने हमेशा मुझे अपनी खातिर इस्तेमाल किया।

He could/may/might have been a good friend of mine today but he always used me for his sake.

 

अगर कोहली ने शतक नहीं लगाया होता तो आप दबाव में हो (आ) सकते थे।

You could/may/might have been under pressure if Kohli hadn’t hit the century.

 

वो आपके घर पर हो सकता था।

He could/may/might have been at your home.

 

2) किया जा सकता था– Passive voice of “Could/May/Might have”

 

उसे बाजार भेजा जा सकता था।

He could/may/might have been sent to market.

 

हमसे ये सभी सवाल पूछे जा सकते थे।

We could/may/might have been asked all these questions.

 

उन्हें कहीं भी देखा जा सकता था।

They could/may/might have been seen anywhere.

use of must have been

 

Must have been

 

1) जरूर होना चाहिए था

आपको ऐसे दुखद क्षण में अपने भाई के साथ जरूर होना चाहिए था।

You must have been with your brother in such a tragic moment.

 

उसे घर पर जरूर होना चाहिए था।

He must have been at home.

 

हमें अभी जिम में जरूर होना चाहिए था।

We must have been in the gym right now.

 

आपको इस वक्त स्कूल में जरूर होना चाहिए था।

You must have been in school right now.

 

2) जरूर किया जाना चाहिए था  – Passive Voice of “must have”

 

यह 1 बजे से पहले जरूर कर दिया जाना चाहिए था।

It must have been done before 1 PM.

 

उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा जरूर दी जानी चाहिए थी।

His family must have been given police protection.

use of should have been

 

Should have been

 

1) होना चाहिए था

उसे घर पर होना चाहिए था।

He should have been at home.

 

हमें अभी जिम में होना चाहिए था।

We should have been in the gym right now.

 

आपको अभी स्कूल में होना चाहिए था।

You should have been in school right now.

 

2) किया जाना चाहिए था– Passive voice of “Should have”

 

यह किया जाना चाहिए था।

It should have been done.

 

इस मोबाइल को रिपेयरिंग के लिए भेज दिया जाना चाहिए था।

This mobile should have been sent for repairing.

 

हमें घर वापस भेज दिया जाना चाहिए था।

We should have been sent back home.

use of had been

 

Had been

 

सभी Subjects के साथ : HAD BEEN

Kisi samay se kar raha tha (Past Perfect Cont. Tense – ING)

 

वह सुबह से फुटबॉल खेल रहा था।

He had been playing football since morning.

 

हम आपको कई दिनों से फोन कर रहे थे।

We had been calling you for many days.

 

Kisi samay se tha (Without ING)

 

मैं 2004 से दिल्ली में था।

I had been in Delhi since 2004.

 

वह लंबे समय से घर पर था।

He had been at home for a long.

 

वह बचपन से मेरा दोस्त था।

He had been my friend since childhood.

 

Kaam kiya ja chuka tha (Past Perfect Tense – Passive Voice)

 

उनसे पूछा जा चुका था।

They had been asked.

 

उनसे पुलिस के द्वारा पूछा जा चुका था।

They had been asked by the police.

 

हमें किताबें दी गई था।

हमें राहुल के द्वारा किताबें दी गयी थी।

We had been given the books by Rahul.

 

यह फिल्म देखी जा चुकी थी।

This movie had been seen.

use of has been/ have been

 

Has been / Have been

 

 (He, She…) HAS BEEN

 (I, You, We, They or Any plural noun  HAVE BEEN

 

वह सुबह से फुटबॉल खेल रहा है।

He has been playing football since morning.

 

हम आपको कई दिनों से फोन कर रहे हैं।

We have been calling you for many days.

 

 

मैं 2004 से दिल्ली में हूं।

I have been in Delhi since 2004.

 

वह लंबे समय से घर पर है।

He has been at home for a long.

 

वह बचपन से मेरा दोस्त है।

He has been my friend since childhood.

 

Kaam kiya ja chuka hai (Present Perfect Tense – Passive Voice)

 

उनसे पूछा जा चुका है।

They have been asked.

 

उनसे पुलिस के द्वारा पूछा जा चुका है।

They have been asked by the police.

 

हमें किताबें दी गई हैं।

We have been given the books.

 

हमें राहुल के द्वारा किताबें दी गयी हैं।

We have been given the books by Rahul.

 

यह फिल्म देखी जा चुकी है।

This movie has been seen.

use of have had

 

Would have had

 

1) पास होता

मेरे पास आज बाइक होती।

I would have had a bike today.

 

आज उसके पास बहुत पैसा होता।

She would have had lots of money today.

 

यदि आपने अंग्रेजी सीखने के लिए खुद को समर्पित किया होता, तो आज आपके पास एक अच्छी नौकरी होती।

If you had devoted yourself to learn English, you would have had a good job today.

 

अगर मैंने उनकी सलाह मान ली होती तो मुझे उस पार्टी का समर्थन प्राप्त होता।

I would have had that party’s support if I had followed their advice.

 

यदि धोनी ने टीम को प्रेरित नहीं किया होता तो आपके हाथ में यह पुरस्कार नहीं होता।

You wouldn’t have had this award in your hand if Dhoni hadn’t motivated the team.

use of Could/ May/ Might have had

 

Could/ May/ Might have had

 

1) पास हो सकता था– Possibility

 

उसके पास उनका सपोर्ट भी हो सकता है लेकिन उसने कभी उनके साथ अपने रिश्तों को नहीं बनाये रखा।

He may/might/could have had their support too but he never really maintained relations.

 

यदि उसने अपना निर्णय विवेकपूर्ण ढंग से लिया होता; मुझे यकीन है, आज उनके भारी जन समर्थन हो सकता था।

If he had taken his decision judiciously; I’m sure, he could/may/might have had huge public support today.

 

हमारे पास आज हमारी अपनी मर्सिडीज हो सकती थी लेकिन हम में से किसी ने भी कभी कमाने पर ध्यान केंद्रित नहीं किया।

We may/might/could have had our own Mercedes today but none of us really focussed at earning.

 

2) खा / पी सकता था (Kha / Pee sakta tha)

 

वो पहले खाना खा सकता था।

He may/might/could have had the food first.

 

आप चाय पी सकते थे।

You may/might/could have had the tea.

 

घर से निकलने से पहले वो एक कप कॉफी पी सकती थी।

She could/may/might have had a cup of coffee before leaving home.

use of must have had

 

Must have had

 a

1) पास जरूर होना चाहिए था

इन गरीब बच्चों के पास आज़ादी के 70 साल बाद कम से कम पढ़ने के लिए किताबें तो होनी ही चाहिए थी।

These poor kids must have had at least books to read after 70 years of Independence.

 

इस तरह के ट्रिकी प्रश्न को हल करने के लिए आपके पास कोई न कोई ट्रिक तो होनी ही चाहिए थी।

You must have had some or the other trick to solve such a tricky question.

 

वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उसके पास कम से कम कैमरा तो होना ही चाहिए था।

He must have had at least a camera to record videos.

 

1)    जरूर खाना / पीना चाहिए था

आपको डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दवाइयाँ जरूर खानी चाहिए थी।

You must have had the medicines as per the doctor’s prescription.

 

आपको कुछ तो खा ही लेना चाहिए था। आपको तीन लैक्चर लगातार देने हैं।

You must have had something. You’ve to deliver three lectures back to back.

 

फिल्म के लिए निकलने से पहले उन्हें खाना जरूर खा लेना चाहिए था।

They must have had the food before they left for the movie.

 

मुझे आज सुबह एक कप चाय जरूर पीनी चाहिए थी।

I must have had a cup of tea in the morning today.

 

हमें सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए था।

We must have had breakfast in the morning.

 

USE OF SHOULD HAVE HAD

 

Should have had

 

1) पास होना चाहिए था

आज मेरे पास अपना छाता होना चाहिए था क्योंकि बारिश तेज हो रही है।

I should have had my umbrella today, as it’s raining heavily.

 

आपके पास अपना खुद का कैलकुलेटर होना चाहिए था।

You should have had your own calculator.

 

 उसके पास लिखने के लिए पैन होना चाहिए था।

He should have had a pen to write.

 

2) खाना / पीना चाहिए था (Khana/Peena chahie tha)

 

फिल्म के लिए निकलने से पहले उन्हें खाना खा लेना चाहिए था।

They should have had the food before they left for the movie.

 

मुझे आज सुबह एक कप चाय पीनी चाहिए थी।

I should have had a cup of tea in the morning today.

 

हमें सुबह का नाश्ता करना चाहिए था।

We should have had breakfast in the morning.