Had + to
1) किसी काम को करना था {जरूरी} /
2) किसी काम को करना पडता था /
3) किसी काम को करना पडा /
Subject को कोई काम जरूर करना था {जरूरी} या फिर Subject को कोई काम करना पडता था या फिर Subject को कोई काम करना पडा, इन तीनों ही सूरतों
में HAD TO या HAD GOT TO ही प्रयोग करना होगा ।
सभी Subjects के साथ : HAD TO
मुझे स्कूल जाना था। {जरूरी}
I had to go to School.
मुझे स्कूल जाना पड़ता था।
I had to go to School.
मुझे स्कूल जाना पडा।
I had to go to School.
मुझे उसे रोज कॉल करना था। {जरूरी}
I had to call him every
day.
मुझे उसे रोज कॉल करना पड़ता था।
I had to call him every
day.
उसे रोज स्कूल जाना पड़ता था।
She had to go to School
every day.
हम “had + to” की बजाय “had + got + to” का भी प्रयोग कर सकते
हैं। इससे भाव में परिवर्तन नहीं होता।
मुझे वहाँ जाना पड़ता था।
I had to go there. / I
had got to go there.
राहुल को बाजार जाना था। {जरूरी}
Rahul had (had got) to
go to market.
अमित को उसके घर जाना पडा।
Amit had (had got) to go
to his house.