गुरुवार, 15 जुलाई 2021

USE OF CAN

 

Can

 

1) सकता है  – Ability in Present (समर्थता)

 

वह पहाड़ पर चढ़ सकता है।

He can climb the mountain.

 

आप मैच जीत सकते हैं।

You can win the match.

 

मैं आसानी से परीक्षा पास कर सकता हूँ।

I can pass the exam easily.

 

मैं एक घंटे तक लगातार दौड़ सकता हूँ।

I can run continuously for an hour.

 

मैं 5 किलोमीटर तक लगातार दौड़ सकता हूँ।

I can run continuously for 5 kms.

 

2) सकता हैअनुमति लेने या देने के लिए (Give or request permission)

 

क्या मैं विभाती से बात कर सकता हूँ?

Can I talk to Vibhati?

 

क्या मैं आपसे कल मिल सकता हूँ?

Can I meet you tomorrow?

 

हाँ, आप मिल सकते हैं।

Yes, you can.

 

नहीं, आप नहीं मिल सकते।

No, you can’t.

 

Note: We can use “can”, “could” or “may” to grant or request permission.

USE OF MUST HAVE

 

Modal Verb: Must have

 

1) पास जरूर होना चाहिए

 

उसके पास मोबाईल जरूर होना चाहिए।

He must have a mobile.

 

उसके पास कुछ न कुछ जरूर होना चाहिए।

He must have something or the other.

 

उसके पास कार जरूर होनी चाहिए।

He must have a car.

 

2) पास जरूर होगा

राहुल के पास कैल्कुलेटर जरूर होगा।

Rahul must have a calculator.

 

उन लडकियों के पास किताबें जरूर होंगी।

Those girls must have books.

 

3) Subject को कोई काम जरूर करना चाहिए था

 

आपको अपने पापा से जरूर मिलना चाहिए था।

You must have met your father.

 

हमें आपके ऑफिस जरूर आना चाहिए था।

We must have come to your office.

USE OF MUST BE

 

Modal Verb: Must be

 

1) जरूर होना चाहिए

उसे घर पर जरूर होना चाहिए।

 

He must be at home.

 

उसे इस वक्त स्कूल में जरूर होना चाहिए।

 

She must be in school right now.

 

2) जरूर होगा /

 

वो वहाँ जरूर होगा।

He must be there.

 

हम उस दिन घर पर जरूर होंगे (रहेंगे)।

We must be at home that day.

 

3) Subject किसी काम को जरूर करता होगा /

आप आजकल ऑफिस जरूर जाते होंगे।

You must be going to office these days.

 

वो आपको रोज कॉल जरूर करता होगा।

He must be calling you every day.

USE OF WOULD HAVE TO

 

Would have to 

किसी काम को करना होता / पड़ता

 

मुझे आपसे मिलना होता/पड़ता।

I would have to meet you.

 

हमें आपके घर आना होता/पड़ता।

We would have to come to your home.

 

उन्हें आपसे बात करनी पड़ती।

They would have to talk to you.

 

उसे मेरे साथ बैठना होता/पड़ता।

He would have to sit with me.

 

उसे वहां नहीं जाना पड़ता।

He would not have to go there.

 

क्या उसे वहां नहीं जाना पड़ता?

would he not have to go there?

USE OF WILL HAVE TO

 

Will have to 

किसी काम को करना होगा / पड़ेगा

 

मुझे आपसे मिलना होगा/पड़ेगा।

I will have to meet you.

 

हमें आपके घर आना होगा/पड़ेगा।

We will have to come to your home.

 

उन्हें आपसे बात करनी होगी/पड़ेगी।

They will have to talk to you.

 

उसे मेरे साथ बैठना होगा/पड़ेगा।

He will have to sit with me.

 

उसे वहां नहीं जाना होगा/पड़ेगा।

He will not have to go there.

 

क्या उसे वहां जाना होगा/पड़ेगा?

Will he have to go there?

USE OF HAD TO

Had + to

 

1) किसी काम को करना था {जरूरी} /

2) किसी काम को करना पडता था /

3) किसी काम को करना पडा /

Subject को कोई काम जरूर करना था {जरूरी} या फिर Subject को कोई काम करना पडता था या फिर Subject को कोई काम करना पडा, इन तीनों ही सूरतों में HAD TO या HAD GOT TO ही प्रयोग करना होगा ।

 

सभी Subjects के साथ : HAD TO

 

मुझे स्कूल जाना था। {जरूरी}

I had to go to School.

 

मुझे स्कूल जाना पड़ता था।

I had to go to School.

 

मुझे स्कूल जाना पडा।

I had to go to School.

 

 

मुझे उसे रोज कॉल करना था। {जरूरी}

I had to call him every day.

 

मुझे उसे रोज कॉल करना पड़ता था।

I had to call him every day.

 

उसे रोज स्कूल जाना पड़ता था।

She had to go to School every day.

 

हम “had + to” की बजाय “had + got + to” का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे भाव में परिवर्तन नहीं होता। 

 

मुझे वहाँ जाना पड़ता था।

I had to go there. / I had got to go there.

 

राहुल को बाजार जाना था। {जरूरी}

Rahul had (had got) to go to market.

 

अमित को उसके घर जाना पडा।

Amit had (had got) to go to his house.


USE OF Was/Were + to

 

Was/Were + to 

किसी काम को करना था

 

मुझे स्कूल जाना था।

I was to go to school.

 

राहुल को आज मेरे घर आना था।

Rahul was to come to my home today.

 

हमें आपसे मिलना था।

We were to meet you.

 

हम “was/were + to” की बजाय “was/were + supposed + to” का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे भाव में परिवर्तन नहीं होता। 

 

मुझे आपसे मिलना था।

I was to meet you. / I was supposed to meet you.

 

आपको मेरे घर आना था।

You were to come to my home. / You were supposed to come to my home.

 

मुझे फल नहीं खरीदने थे।

I was not to purchase the fruits. / 

I was not supposed to purchase the fruits.

 

 क्या मुझे स्कूल जाना था?

Was I to go to School? / 

Was I supposed to go to School?

USE OF HAVE/HAS TO

 

Has/Have + to

 

1) किसी काम को करना है {जरूरी} /

2) किसी काम को करना पडता है

Subject को कोई काम जरूर करना है या फिर Subject को कोई काम करना पडता है।

 

 

मुझे स्कूल जाना है। {जरूरी}

I have to go to School.

 

मुझे स्कूल जाना पड़ता है।

I have to go to School.

 

मुझे उसे रोज कॉल करना है। {जरूरी}

या (or)

मुझे उसे रोज कॉल करना पड़ता है।

I have to call him every day.

 

मुझे उसे रोज बुलाना पड़ता है।

I have to call him every day.

 

उसे रोज स्कूल जाना पड़ता है।

She has to go to School every day.

 

हम “has/have + to” की बजाय “has/have + got + to” का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे अर्थ में परिवर्तन नहीं होता। 

 

मुझे वहाँ जाना पड़ता है।

I have to go there. / I have got to go there.

 

राहुल को बाजार जाना है।

Rahul has (has got) to go to market.